29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी में बोले भाजपा सांसद विनय कटियार, हर हाल में वहीं बनेगा राम मंदिर, मोदी-योगी पर दिया ये बड़ा बयान

बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 25 Feb 2018, 9:23 PM IST

BJP mp vinay katiyar

बाराबंकी. भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। विनय कटियार ने कहा कि चाहे जो भी हो जाये अयोध्या में राम मंदिर बनकर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि रामलला अपनी जगह पर ही विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ मिलकर देश और प्रदेश के लिए सजगता से काम कर रहे हैं। योगी जी के राज में बदमाश खुद थानों में जाकर सरेंडर कर रहे हैं।

अपने निजी दौरे पर बाराबंकी पहुंचे बीजेपी के राज्यसभा सांसद विनय कटियार अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखे। हमेशा की तरह विनय कटियार ने फिर एक बार अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। राम मंदिर के सवाल पर कटियार ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं कि कितने समय में राम मंदिर पर फैसला आ जाएगा। लेकिन हमारे लिए एक अच्छी बात ये जरूर है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिन-प्रतिदिन सुनवाई स्वीकार कर ली है। अब कोर्ट के फैसले के आधार पर निर्णय होगा। कटियार ने कहा कि हम कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि कुछ भी हो हर हालत में हमारा राम मंदिर वहीं बनेगा। जहां भगवान स्थापित हैं वे वहीं विराजमान रहेंगे। बीजेपी सांसद ने कहा कि वह भूमि भगवान राम की है और कोई ताकत वहां मंदिर बनने से नहीं रोक सकती है।

मोदी-योगी कर रहे देश-प्रदेश का विकास : विनय कटियार
विनय कटियार ने आगे बोलते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है। मोदी और योगी दोनों मिलकर देश और प्रदेश के लिए सजगता से काम कर रहे हैं। योगी जी के राज में बदमाश खुद थानों में जाकर सरेंडर कर रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट पर बोलते हुए विनय कटियार ने कहा कि देश के बड़े-बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ा आबादी वाला प्रदेश है। यहां उद्योगपति निवेश करेंगे तो यहां का विकास होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कांग्रेस के अभी और घोटाले सामने आने बाकी हैं...
पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी और कानपुर के कोठारी बंधुओं के घोटाला मामले पर सांसद विनय कटियार ने कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए। कटियार ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सारे घोटाले कांग्रेस के समय के हैं। अभी कांग्रेस के समय और भी घोटाले आने बाकी हैं। हमारी सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्ट पार्टी है। कटियार ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह हमारी सरकार पर आरोप लगा रही है।

निजी कार्यक्रम में बाराबंकी आये थे विनय कटियार
बीजेपी सांसद विनय कटियार अपने एक निजी कार्यक्रम के अंतर्गत बाराबंकी के रामसनेही घाट पहुंचे थे। उसके बाद वे भिटरिया में बीजेपी नेता जगदेव वर्मा के आवास पर गये। वहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये सारी बातें कहीं।

वीडियो में देखें- क्या बोले भाजपा सांसद विनय कटियार...