14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़के-लड़की का चल रहा था अफेयर, रात में बुलाया घर, फिर BF के आते ही…

दोनों के बीच पिछले 3 महीनों से नहीं हो रही थी बात...
2 min read
Google source verification
Boyfriend murdered by girl family in Awas Vikas Colony Barabanki

लड़के-लड़की का चल रहा था अफेयर, रात में बुलाया घर, फिर BF के आते ही...

बाराबंकी. प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मार कर हत्या से बाराबंकी की आवास विकास कॉलोनी में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक प्रेमी को प्रेमिका के घरवालों ने बुलाया और गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही मौके से अवैध पिस्टल भी बरामद की है।

घर बुलाकर लड़के को मारी गोली

मामला शनिवार देर रात का है। काशीराम कॉलोनी के पीछे आवास विकास कॉलोनी में अचानक गोली की आवाज से सनसनी फैल गई। मृतक शोएब अपनी प्रेमिका गरिमा सिंह के परिवार वालों के बुलाने पर उसके घर गया था। शोएब के साथ उसका दोस्त नितेश श्रीवास्तव लड़की के घर पहुंचा। नितेश के मुताबिक मृतक शोएब जब प्रेमिका के घर के अंदर गया, उसके कुछ ही देर के बाद घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। नितेश आनन फानन में गाड़ी से बाहर निकल कर अंदर गया तो देखा कि शोएब खून से लथपथ सोफे पर तड़प रहा था। इससे पहले नितेश उसको अस्पताल ले जाता शोएब ने वहीं दम तोड़ दिया।

दोनों के बीच चल रहा था मनमुटाव

वहीं मृतक के परिजनों की मानें तो दोनों के बीच पिछले 3 महीनों से मनमुटाव के चलते बात नहीं हो रही थी। शनिवार लगभग 11:30 बजे लड़की के घरवालों के बोलने पर मृतक शोएब गया, जिसकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी। हालांकि वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर नगर कोतवाली पुलिस पहुंची और सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल हुई अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

मामले की जांच जारी

जानकारी के मुताबिक शोएब प्रॉपर्टी ड‍ीलिंग का काम करता था और 3 साल से उसका अफेयर गरिमा सिंह के साथ चल रहा था। दोनों के घरों की दूरी लगभग 100 मीटर थी। बाराबंकी सीओ सिटी आर्यन सिंह ने कहा कि वारदात देर रात काशीराम कॉलोनी के पास की है। जहां एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला प्रेम प्रसंग का है। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि लड़की की मां और भाई ने बेटे को घर बुलाकर जान से मार दिया। आर्यन सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।