8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोल्ड ड्रिंक कंपनी की जानलेवा लापरवाही, सील बोतल में निकला कंचा, ग्राहक देखकर रह गया हैरान

अगर आप भी कोल्ड ड्रिंक पीने का शौक रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है...

2 min read
Google source verification
Cold drink ki botal mein nikla kancha video viral

कोल्ड ड्रिंक कंपनी की जानलेवा लापरवाही, सील बोतल में निकला कंचा, ग्राहक देखकर रह गया हैरान

बाराबंकी. अगर आप भी कोल्ड ड्रिंक पीने का शौक रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। क्योंकि चिलचिलाती गर्मी और उमस के बीच ठण्डक की चाहत में अक्सर आप कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेते हैं। लेकिन जब कोल्ड ड्रिंक की इसी बोतल में कंचे निकलने लगें तो आम इंसान क्या करे। जी हां ऐसा ही एक मामला बाराबंकी से सामने आया है, जहां कोल्ड ड्रिंक की सील बोतल में कंचा निकला है।

कोल्ड ड्रिंक की बोतल में कंचा

बाराबंकी के देवा इलाके में एक स्वीट की दुकान से खरीदी गई कोल्ड ड्रिंक की सीलबंद बोतल में कंचा निकलने का आरोप एक ग्राहक ने लगाया है। कोल्ड ड्रिंक खरीदने वाला ग्राहक बोतल में कंचा देखकर हैरान था और कोल्डड्रिंक की कंपनी को कोस रहा था। उसका कहना था कि उसने गर्मी से आकर दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतल पीने के लिए ली थी, लेकिन अगर उसने बिना देखे कोल्ड ड्रिंक पी ली होती तो ये उशके लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन सकता था।

ग्राहक रह गया हैरान

कोल्ड ड्रिंक खरीदने वाले ग्राहक सच्चिदानंद यादव ने बताया कि मैंने कोल्ड ड्रिंक की ये बोतल पीने के लिए ली थी, लेकिन खोलने से पहले जब मेरी नजर बोतल के अंदर पड़ी तो मैं हैरान रह गया क्योंकि बोतल के अंदर कंचा पड़ा था। ग्राहक ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक के अंदर कंचा देखकर मैं इसलिए हैरान था क्योंकि ये बोतल सील पैक थी।

डिस्ट्रीब्यूटर ने दिया था माल

वहीं जब दुकानदार से बात की गई तो उसका कहना था कि उसे डिस्ट्रीब्यूटर माल दे गया है। उसे कंपनी से ही बोतल में ऐसा माल मिला है। दुकानदार ने कहा कि वह इसकी शिकायत कंपनी के लोगों से करेगा। कुल मिलाकर लापरवाही चाहे जिसकी हो लेकिन ये जानलेवा हो सकती थी, क्योंकि अगर कोल्ड ड्रिंक पीने से पहले ये ग्राहक अंदर न देखता तो शायद ये कंचा उसके शरीर में भी जा सकता था। ऐसे में सवाल ये उठता है कि उत्पाद के प्रचार-प्रसार में करोड़ों रुपए खर्च करने वाली बड़ी-बड़ी कंपनियों के माल में इस तरह की लापरवाही होगी तो आम इंसान कैसे उनके प्रोडक्ट पर विश्वास करेगा।