बाराबंकी. UP Panchayat Election 2021: जनपद बाराबंकी जिले में प्रधानी का चुनाव हारने के बाद पूर्व प्रधान ने जो किया वो आपके होश उड़ा देगा। यहां एक पूर्व प्रधान ने चुनाव में हार को लेकर अपना गुसा सड़क खुदवा कर निकाला है। ये सड़क पूर्व प्रधान ने अपने कार्यकाल में ग्रामवासियों के लिए बनवाई थी, लेकिन चुनाव का परिणाम आने पर अपनी हार बर्दास्त नहीं कर सका और समर्थकों के साथ मिलकर जेसीबी से पूरी सड़क ही खुदवा डाली।