6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल सिंह की गाड़ी से गायब हुआ सपा का झंडा, तो अखिलेश के पूर्व मंत्री दिया ये बड़ा बयान

शिवपाल सिंह का झंडा मैला हो गया है...
2 min read
Google source verification
SP leader fareed mahfooz kidwai statement over Shivpal Singh news

शिवपाल सिंह की गाड़ी से गायब हुआ सपा का झंडा, तो अखिलेश के पूर्व मंत्री दिया ये बड़ा बयान

बाराबंकी. समाजवादी पार्टी के बड़े नेता शिवपाल सिंह यादव जिनके बारे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी बोलने से बचते हैं। उन पर अखिलेश यादव के पूर्व मंत्री ने चौकाने वाला बयान दिया है। सपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने शिवपाल सिंह यादव द्वारा अपनी गाड़ी से पार्टी का झंडा उतार देने के मामले में ऐसा खुलासा किया है जिससे सपा के बड़े नेता भी अनजान हैं। फरीद महफूज किदवई ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव की गाड़ी का झंडा मैला हो गया था।

शिवपाल पर किया बड़ा खुलासा

बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाने वाले नेता और प्रदेश सरकार के पूर्व वन मंत्री फरीद महफूज किदवई ने अपनी पार्टी के बड़े नेता शिवपाल सिंह यादव के संबंध में बड़ा खुलासा किया है। पूर्व मंत्री से जब यह पूछा गया कि शिवपाल सिंह यादव ने अपनी गाड़ी से पार्टी का झंडा उतार दिया है। तो क्या समाजवादी पार्टी में चाचा- भतीजे की अनबन फिर शुरू हो गयी है। इस पर फरीद महफूज किदवई ने कहा कि नहीं ऐसा नही है। उन्होंने झंडा उतारा नहीं है। बल्कि उनकी गाड़ी का झंडा मैला हो गया था और साफ करने के उद्देश्य से उतारा है।

शिवपाल पर तंज या बचाव

फरीद महफूज किदवई का यह बयान तब आया है जब सपा का कोई भी बड़ा नेता शिवपाल यादव के बारे में बोलने से बच रहा है। मगर फरीद महफीज किदवई ने शिवपाल पर यह तंज कसा है या उनका बचाव किया है। यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।

शिवपाल की गाड़ी से झंडा था गायब

दरअसल बीते दिनों शिवपाल सिंह यादव और उनके साथ मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं की गाड़ी से सपा का झंडा गायब था। इस बारे में जब उनसे सवाल क‍िया गया तो उन्होंने कहा था कि यह गाड़ी उनकी नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि उनके साथ काफिले में चल रही कार्यकर्ताओं की भी कारों से पार्टी का झंडा गायब है तो वे इस सवाल को टाल गए।

बड़ी खबरें

View All

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग