सभा स्थल पर निश्चित समय से लगभग एक घंटा देरी से पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जन समूह से खेद प्रकट किया। देर हो जाने की वजह से केशव प्रसाद मौर्य ने अपने हेलीकॉफ्टर को वापस कर दिया और फिर सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना हुए। जनसभा में केशव मौर्या के अलावा रामनगर से भाजपा विधायक शरद अवस्थी, कुर्सी विधायक साकेंद्र वर्मा और दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ जनपद की 12 नगर पंचायत एवं एक मात्र नगर पालिका परिषद की सीट में से केशव प्रसाद मौर्य का सिर्फ इसी सीट पर प्रचार के लिए आना भी चर्चा का विषय बना रहा।