
कट्टे में छुपाकर ले जा रहे थे 12 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा
केलवाड़ा/नाहरगढ़/बारां. जिले की नाहरगढ़ व केलवाड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा समेत दो तस्कर युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई है। इस मामले में प्रकरण केलवाड़ा थाना पुलिस ने दर्ज किया है।
read also : ऐसी आई थी आपदा... 12 माह के सिलेण्डर, दो माह में हो गए खत्म
एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि थाना प्रभारी दलपत सिंह मय जाप्ते के सीताबाड़ी व उनी रोड पर नाकाबन्दी कर रहे थे। उसी दौरान उनी की तरफ से एक मोटरसाईकिल आती दिखाई दी। जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुऐ थे। जिनके बीच में एक प्लास्टिक का भरा हुआ कट्टा रखा हुआ था। जिनको जाप्ता की मदद से राउण्ड अप किया गया तथा नाम पता पूछा तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम सर्जन सिंह गुर्जर 26 साल निवासी बोरखेड़ी थाना मृगवास जिला गुना मध्यप्रदेश व पीछे बैठे हुए दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम ओमप्रकाश गुर्जर उम्र 25 निवासी बोरखेडी थाना मृगवास जिला गुना मध्यप्रदेश का होना बताया। मोटरसाइकिल पर रखे हुए प्लास्टिक के कट्टे को चैक किया तो कट्टे में 12 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा चुरा (अफीम का) मिला। उक्त दोनों युवकों से कब्जे में रखने एवं परिवहन करने बाबत अनुज्ञापत्र चाहा गया तो उक्त दोनों ने अपने पास कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया। इस पर उक्त डोडा चुरा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। टीम में नाहरगढ़ थाना प्रभारी दलपतसिंह, केलवाड़ा थाना प्रभारी राधेश्याम सुमन, एएसआई नन्दसिंह, साइबर सेल प्रभारी हैड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह, नाहरगढ़ थाने से कांस्टेबल ताराचन्द व यशपाल तथा केलवाड़ा थाने से कांस्टेबल मदनलाल, विक्रम व सुभाष आदि शामिल थे।
Published on:
02 Jun 2021 11:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
