8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के हत्थे चढ़ा हाईवे पर लूटपाट करने वाला गिरोह

सड़क किनारे की गई कई वारदातें कबूली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 23 Mar 2021, 11:09 PM IST

पुलिस के हत्थे चढ़ा हाईवे पर लूटपाट करने वाला गिरोह

पुलिस के हत्थे चढ़ा हाईवे पर लूटपाट करने वाला गिरोह

अन्ता. पुलिस ने हाइवे एवं ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाती सड़कों पर लूटपाट करने वाले आधा दर्जन बदमाशों के गिरोह का पर्दाफाश कर तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बारां निवासी बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष मोबाइल एवं नकदी लूटपाट की लगभग डेढ़ दर्जन वारदातों सहित बारां से तीन मोटरसाइकिलें चुराना कबूला है। सभी को बापर्दा रख शिनाख्त परेड कराई जाएगी। इसके बाद रिमान्ड मिलने पर अग्रिम पूछताछ एवं माल बरामदगी की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि 16 मार्च की रात जयनगर थाना अन्ता निवासी दशरथ एवं उसके साथी गुरूदेव से बमूलिया कला गांव के पास बाइक सवार तीन जनों ने मारपीट कर 6 हजार रुपए तथा मोबाइल लूट लिया था। इस प्रकरण की जांच के तहत उक्त गिरोह का पता चला। ऐसे में मंगलवार सुबह आरोपी पलायथा के निकट पकड़े गए। इनसे कई वारदातें खुलेंगी।

read also : प्रदेश के पांच शहरों में नहीं चल सकेंगे 15 वर्ष पुराने डीजल वाहन
ऐसे पकड़ा
थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण मीणा ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य रात्रि के दौरान दो टुकड़ों में सड़क पर कुछ ही दूरी पर खड़े हो राहगीरों को रोकते थे। ताकि शिकार एक टुकड़ी के हाथ ना आए तो वाहन की रफ्तार धीमी होते ही आगे खड़़े सदस्य उसे रोक लें। अन्ता थाना क्षेत्र में हुई लूट में भी यही रणनीति अपनाई गई। किन्तु वारदात के बाद भागते समय दो आरोपी दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से इलाज के लिए बारां चिकित्सालय पहुंच गए। इधर दोनों फरियादियों ने तीन अन्य शातिरों का बारां तक पीछा किया तो वह भी अस्पताल परिसर में बाइक छोड़ नदारद हो लिए। वहीं पुलिस जांच की भनक मिलते ही अस्पताल में भर्ती आरोपी भी बिना सूचना गायब हो गए। ऐसे में पुलिस का शक बढ़ा तो बाइक नम्बर भी फर्जी निकले। जिसके बाद चिकित्सालय से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इस गिरोह की पहचान कर पाई। आरोपियों से अभी इन वारदातों में प्रयुक्त वाहन, नकली पिस्टल एवं अन्य हथियार सहित लूट के सामान बरामद किया जाना बाकी है। 'पत्रिका' ने 21 मार्च के अंक में 'अन्ता के निकट हुई लूट का शीघ्र होगा खुलासा' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस गिरोह तक पुलिस के हाथ पहुंच जाने के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी। आरोपियों ने पहचान के डर से अपने लम्बे बाल कटाकर छोटे करवा लिए। पुलिस उपाधीक्षक जिनेन्द्र जैन ने बताया कि गिरोह के मुखिया की जेब में मिले बटुए से पत्रिका में छपी इस खबर की कटिंग भी बरामद हुई है। गिरफ्तारी टीम में डीएसटी टीम प्रभारी उमेश मेनारिया, थानाधिकारी लक्ष्मी नारायण मीणा, उप निरीक्षक घनश्याम मीणा, हेेड कांस्टेबल मुकुट बिहारी, कैलाशचन्द्र, सत्येन्द्र सिंह, कांस्टेबल रामलाल, राजकुमार, दिनेश एवं दीपेन्द्र शामिल थे।