10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वारदात के बाद जंगल में छुपाए थे जेवर,आरोपितों की सूचना पर की बरामदगी

बारां . शहर की नाकोड़ा कॉलोनी में 23 अप्रेल को डकैती की वारदात के आरोपितों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के और रिमांड पर लिया है।

2 min read
Google source verification
वारदात के बाद जंगल में छुपाए थे जेवर,आरोपितों की सूचना पर की बरामदगी

loot

बारां . शहर की नाकोड़ा कॉलोनी में 23 अप्रेल को डकैती की वारदात के आरोपितों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के और रिमांड पर लिया है। तेलफैक्ट्री में सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक के घर चुराए गए कुछ जेवर बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपितों से उनके साथियों एवं चुराए गए माल के बारे में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी सब इंस्पेक्टर अब्दुल मजीद ने बताया कि गिरोह ने 23 अप्रेल को नाकोड़ा कॉलोनी, तेलफैक्ट्री व दंडोतिया की बाड़ी में डकैती व नकबजनी की वारदात की थी। तीनों जगह वारदात से पहले मकानों के आधार पर ही रैकी की गई थी। डकैत मुकेश ओझा, निवासी जवाहर कॉलोनी, शिवपुरी, विनोद वाल्मीकि, सोनू मोग्या निवासी सेवडा थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी व आशु पारदी निवासी कनेरी चक थाना झागर जिला गुना (मध्यप्रदेश) को सोमवार को रिमांड अवधि पूर्ण होने पर न्यायालय में पेश किया था। जहां से तीन दिन के लिए और रिमांड पर सौंपा गया है।
कोतवाली प्रभारी कालूराम ने बताया कि आरोपितों ने सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक शर्मा के घर नकबजनी की वारदात करना कबूल किया। इसके बाद रविवार को चारों को इस वारदात के मुकदमे भी गिरफ्तार किया गया। वहीं पूछताछ के दौरान इन्होंने शर्मा के घर से चुराए गए कुछ जेवर कवाई थाना क्षेत्र के जंगल में छुपाने की जानकारी दी। बाद में आरोपितों की सूचना व निशानदेही पर मौके पर पहुंच एक मंगलसूत्र बरामद किया।
प्रेरक संघ का अनशन आज से
बारां. राजस्थान प्रेरक संघ के बेनर तले 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर जिले के प्रेरकों द्वारा नियमितिकरण व बकाया मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल की जाएगी। जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि प्रेरक पिछले कई दिनों से नियमितिकरण, सतत् व लोक शिक्षा के बकाया मानदेय को लेकर संघर्षरत हैं लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई। (पत्रिका संवाददाता)