8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी की खुशियां मातम में बदली: दुल्हन की कार से लगी टक्कर, दूल्हे की मां की मौत

बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे पर खैराली तिराहा के समीप कार की भिड़न्त से बाइक सवार एक महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 24 Apr 2023, 3:20 PM IST

baran road accident: groom mother died

बारां। बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे पर खैराली तिराहा के समीप रविवार सुबह कार की भिड़न्त से बाइक सवार एक महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा कार को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कराया है। कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पीछे से बाइक को टक्कर मारी थी। कार में नवविवाहित दुल्हन सवार थी।

वह तारज (खानपुर) गांव से विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल सीमली गांव (बारां सदर) लौट रही थी। वहीं, बाइक सवार मृतका उसके पुत्र की शादी के निमंत्रण बांटने जा रही थी। इस घटना से मृतका के घर शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें : शादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा था, रास्ते में मौत खींचकर ले गई, मच गई चीख पुकार

सदर थाना एएसआई गिर्राज शर्मा ने बताया कि अटरू थाना क्षेत्र के खुरी गांव निवासी रामभरोसी बाई मीणा (40) के पुत्र रोहित की शादी होने वाली है। कुछ दिनों में लगन का कार्यक्रम था। इसके तहत दोनों दुल्हा रोहित व उसकी मां बाइक से आसपास के गांव में निमंत्रण बांट रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे झालावाड़ रोड मेगा हाईवे पर बामला गांव में निमंत्रण बांटने के बाद दोनों मां बेटे बैंगनी गांव जा रहे थे।

यह भी पढ़ें : बहन को ससुराल छोड़कर आ रहे बाइक सवार युवक की मौत

खैराली तिराहा के समीप ही तारज से सीमली गांव जा रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे रामभरोसी घायल हो गई। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद परिजन गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।