7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा का आरोप, निकाय चुनाव में मिलीभगत से मिली हार

प्रशासनिक, पुलिस व सत्ता पक्ष के नेताओं पर सांठगांठ का आरोप  

2 min read
Google source verification

बारां. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बारां नगर परिषद व अन्ता नगरपालिका चुनाव में हुई पार्टी की हार के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की सत्ता पक्ष से मिलीभग को जिम्मेदार ठहराया है। सोमवार को जारी पार्टी नेताओं के इस बयान से साफ हो गया कि पार्टी हार के कारणों पर मंथन करने के बजाए अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए फिर से सक्रिय होने लगे हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार को किसानों, युवाओं व बेरोजगारों तथा व्यापार एवं उद्योग सहित इत्यादि क्षेत्रों में पूर्णतया विफल बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण गालव, चंद्रप्रकाश विजय, पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने बयान में कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में काबिज होने से पहले अपने घोषणा पत्र में कई प्रकार के झूठे और भ्रम फैलाने वाले वादे किए थे। जिसमें से एक वादा भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है।

Read more : महज दो मिनट में ले उड़ा ढाई लाख रुपए

कोविड-19 के लिए आवंटित बजट में भी जिले के आला अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिल बांटकर जबरदस्त भ्रष्टाचार किया है। सरकार की लचर कानून व्यवस्थाओं के चलते राज्य में महिला उत्पीडऩ, हत्या, लूट, वाहन चोरी व रिश्वतखोरी जैसी संगीन वारदातें बढ़ रही है। जिसके चलते ऐसा लगता है कि सरकार का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है। भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन व सारिका सिंह चौहान एवं पूर्व उप जिला प्रमुख राजकुमार नागर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश नेता मजीद मलिक कमांडो, पूर्व विधायक ललित मीणा, नरेश सिंह सिकरवार, राजेंद्र नागर, बह्मानंद शर्मा, हरगोविंद जैन व सुरेंद्र गालव, राकेश जैन, सुशील पंजाबी, खेमसिंह डागर, रामलाल मेहता, जयेश गालव, निर्मल माथोडिय़ा, प्रदीप मेरोठा, आदि भाजपा नेताओं ने कहा कि विगत नगर परिषद एवं नगरपालिका के चुनावों में भी कांग्रेस के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस ने मिलीभगत करके परिणामों को प्रभावित किया है।