उन्होंने गाली गलौज करते हुए कहा कि अगर रास्ता सही नहीं मिला तो देख लेंगे। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय तो वह देख लेने की धमकी देकर चले गए, लेकिन रात को एक दर्जन बदमाश बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और लकडियों चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीण हरिप्रसाद ओड बीड़ी लेने आया हुआ था। झगड़े में उस पर भी ताबड़तोड़ वार किए गए। हमले में रामचंद्र, उसके पुत्र अशोक व दिनेश भी घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण जमा हो गए तो हमलावर दो बाइक छोड़कर मौके से भाग छूटे। ग्रामीणों ने एक हमलावर युवक को दबोच लिया। बाद में उक्त सभी घायलों को अंता अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद हरिप्रसाद ओड को मृत घोषित कर दिया तथा पकड़े गए हमलावर युवक को कोटा रैफर कर दिया।-जिनेन्द्र जैन, एएसपी, बारां