8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब बीच बाजार आग की लपटों से धधक उठा गैस सिलेंडर, अफरा-तफरी मची

मुख्य बाजार में गुरुवार को सुनार की दुकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इसे दुकानदार ने बाहर सड़क पर फेंक दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 23 Mar 2023, 8:40 PM IST

fire in gas cylinder in baran

बारां। मुख्य बाजार में गुरुवार को सुनार की दुकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इसे दुकानदार ने बाहर सड़क पर फेंक दिया। करीब 10 मिनट तक गैस सिलेंडर से आग की लपटें उठती रही। जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर दोनों तरफ सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लग गया। बाद में पानी डालने पर आग तो बुझी पर सिलेंडर से गैस निकलती रही। इस पर लोगों ने काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कवाई कस्बे के मुख्य चौराहे पर अटरू रोड स्थित अरविंद सुनार की दुकान पर रखे गैस के सिलेंडर में शाम 5:30 बजे आग लग गई। दुकानदार ने सिलेंडर को उठाकर सड़क पर फेंक दिया। जो लुडकता हुआ पास की दुकान तक जा पहुंचा। यहां मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। बीच में एक बार ब्लास्ट जैसी भी आवाज आई। हालांकि सिलेंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ। वहां खडी मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया।