8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहाने के लिए नदी में कूदा तो फिर बाहर नहीं निकला

बारां जिले के मऊ में डूबने से युवक की मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 2 Mar 2021, 10:53 PM IST

नहाने के लिए नदी में कूदा तो फिर बाहर नहीं निकला

नहाने के लिए नदी में कूदा तो फिर बाहर नहीं निकला

मऊ/बमोरीकलां. मऊ में बाणगंगा नदी में मंगलवार को नहाते समय नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मांगरोल से सुरथाग सड़क के निर्माण में मजदूरी करने के लिए आया युवक बंटी कुमार (23) साल जिला धौलपुर अपने चार-पांच साथियों के साथ नदी में नहाने गया था।

read also : सगे भाइयों की हत्या के मामले में 9 आरोपियों को उम्रकैद


नहाने के लिए नदी में कूदने पर वह पानी में गायब हो गया। साथियों ने उसको पानी के अंदर पकड़ कर खींचने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना के बाद ग्रामीणों नपे उसकी नदी में तलाश की। थानाधिकारी रामबिलास मीणा मय जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर युवक तलाश करवाने के लिए प्रयास किए गए। निर्माण कम्पनी के इंजीनियर व मजदूर भी काफी मशक्कत कर युवक की तलाश में लगे थे। 2 घण्टे बाद युवकों ने युवक की लाश को बाहर निकाला। पुलिस शव को मांगरोल में पोस्टमार्टम के लिए ले गई। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।