इस दौरान सुबह मंडी के मुख्य प्रवेशद्वार पर स्थित शिव गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान क वर्ग व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष लश्करी, महामंत्री शिवशंकर शर्मा, सार्वजनिक धर्मादा संस्था के अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, व्यापार मण्डल के महामंत्री बालमुकन्द शर्मा, व्यापारी विमल बंसल, विजयभाई पतीरा, दिनेश बंसल, तख्तमल नागर, मुनीम गुमास्ता संघ के अध्यक्ष शंकरलाल सुमन तथा हम्माल मजदूर संघ के अध्यक्ष रमेश चन्द सुमन समेत कई व्यापारी मुनीम तथा हम्माल मौजूद रहे।