6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस ने कुचला नंदी का पैर तो मदद को दौड़े लोग

राजस्थान के बारां शहर के प्रताप चौक पर रविवार दोपहर को एक नंदी घायल हो गया। लोगों ने दौड़कर उसे संभाला और उपचार करवाया। चोट इतनी गहरी थी कि सड़क पर खून बिखर गया था।

1 minute read
Google source verification
pashu_ghayal.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बारां। राजस्थान के बारां शहर के प्रताप चौक पर रविवार दोपहर को एक नंदी घायल हो गया। लोगों ने दौड़कर उसे संभाला और उपचार करवाया। चोट इतनी गहरी थी कि सड़क पर खून बिखर गया था। दरहसल, प्रताप चौक पर एक रोडवेज बस सड़क किनारे बैठे नंदी के पैर को कुचल गई। इसके चलते नंदी घायल हो गया। वो यहां से वहां तक इधर-उधर बेबस होकर घूमता रहा। इसके कारण प्रताप चौक पर जगह-जगह खून फैल गया। कुछ लोगों ने तुरंत ही गोसेवकों तथा पशु चिकित्सा के अधिकारियों को सूचित किया।

उसके उपरांत गोसेवक रिंकू भटनागर, गौरव शर्मा समेत कुछ युवक पहुंचे। चिकित्सालय के डॉ.वीरेंद्र माथोड़िया भी मौके पर पहुंचे। उसके बाद उसका उपचार किया गया। इस दौरान लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि स्टेशन रोड से प्रताप चौक धर्मादा चौराहा होते हुए रोडवेज बसों समेत बड़े वाहनों पर रोक लगनी चाहिए। यहां मार्ग छोटे हैं, लेकिन फिर भी बड़े वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी रहती है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे दबी बाइक ट्रॉली, तीन लोगों की मौत

शहर के अंदर भारी वाहनों पर रोक नहीं
शहर के अन्दरुनी मार्गो पर सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक भारी वाहनो का प्रवेश वर्जित होने के बाद भी दिनभर ट्रैक्टर ट्रॉलियों समेत रोडवेज की बसें व मेटाडोर आदि गुजरते रहते हैं। प्रताप चौक से माथना तिराहे तक बाजार में गहमागहमी से भारी वाहनों के गुजरने पर दुर्घटना का अंदेशा बना ही रहता है।

ऐसे में इन्हें रोकने वाला कोई नजर नही आता है। मांगरोल रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को बाईपास होकर गुजरने के निर्देश होने के बावजूद भी वे यहां से गुजरती हैं। जिससे जाम के हालात तो बनते ही है। दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इन बसो की आवाजाही को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया है।