6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम होने लगा ‘महामारी’ का संक्रमण

बारां जिले में दो दिनों से कोरोना के 'जीरो' केस, विशेषज्ञ बोले, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Feb 01, 2021

कम होने लगा 'महामारी' का संक्रमण

कम होने लगा 'महामारी' का संक्रमण

बारां. देश के कुछ अन्य जिलों के साथ ही बारां जिला भी कोरोना से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी आने से पॉजिटिव व संभावित पॉजिटिव मरीजों से भरे रहने वाले क्वॉरंटीन व कोरोना केयर सेन्टर खाली हो गए हैं। अस्पतालों में कोविड आइसोलेशन वार्डों में सन्नाटा है। जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में सोमवार को एक भी मरीज नहीं पहुंचा। यहां के कोविड आईसीयू वार्ड में पिछले पांच दिनों से संभावित मरीजों को ही एहतियात के तौर रखा गया, लेकिन पॉजिटिव मरीज को रखने की नौबत नहीं आई। हाल यह है कि जिले में पिछले दो दिनों 31 जनवरी व एक फरवरी को एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। जिले में अब तक जितने पॉजिटिव मिले उससे करीब तीन गुना लोगों का वैक्सीनेशन हो गया है। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना का असर कम हुआ है, कोरोना खत्म नहीं हुआ। ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता बरतना चाहिए। ठीक वैसे ही, जैसे सावधानी हटी, दुर्घटना घटी...। जिले में यूं तो दिसम्बर में ही कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आना शुरू हो गया था। दिसम्बर में 6429 सेम्पलों की जांच में 550 पॉजिटिव मिले थे। जनवरी में मात्र 146 पॉजिटिव मिले हंै। एक जनवरी को 13, दो को 12, पांच को दस, नौ को दस व 11 जनवरी को 11 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा जनवरी के शेष दिनों में एक भी दिन दस या दस से अधिक पॉजिटिव नहीं मिले। चार दिन तो मात्र एक-एक मरीज मिले तथा 25, 26, 28 व 31 जनवरी के चार दिन पॉजिटिव मरीज की संख्या जीरो रही है।

read also : शुक्र है, मौत खाली हाथ लौट गई, अचानक भरभरा कर ढह गई पुलिया

16 दिनों में 7351 का वैक्सीनेशन
गत 16 जनवरी को देश में वैक्सीन लॉन्च कर लगाना शुरू किया गया था। इसके बाद 31 जनवरी तक के बीते 16 दिनों के दौरान पहले चरण में 9663 के लक्ष्य के मुकाबले 7351 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन में 76.07 फीसदी उपलब्धि हासिल कर ली गई है। अब छूटे हुए शेष स्वास्थ्य कार्मिकों को वैक्सीन लगाने की तैयारी है।

read also : चोरों ने लाखों के जेवरात चुराए

जिले में अब कोरोना के नए रोगी नाम मात्र के ही मिल रहे हैं। संक्रमण खत्म होता जा रहा है, ऐसे में और अधिक प्रभावी ढंग से गाइड लाइन की पालना करने की जरूरत है। इससे जल्द ही बारां पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो जाएगा। पिछले दो दिनों से एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है।
डॉ. सम्पतराज नागर, सीएमएचओ, बारां