पुलिस ने समझाइश कर रोका
परिजन ओर रिश्तेदार बालक को अचेतावस्था में लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। बाद में रात करीब पौने दस बजे बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में परिजनों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई थी। चिकित्सकों की ओर से मृत घोषित करने के बाद रिश्तेदार शव को ले जाने पर अड़ गए। अस्पताल चौकी पर तैनात कांस्टेबल कलुआराम ने समझाइश कर पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया, लेकिन रिश्तेदार युवक नहीं माने। स्थिति को देखते हुए पुलिस कंट्रोल को सूचना दी गई। इस पर कोतवाली व सदर थाने की 112 पुलिस टीम, चेतक मोबाइल और कोतवाली डीओ जाप्ते के साथ रवाना हो गए। पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक लिया ओर समझाइश करने पर वह वापस शव लेकर अस्पताल पहुंचे।