पत्रिका न्यूज नेटवर्क
Raksha Bandhan 2022: बहन-भाई के अटूट प्रेम स्नेह के पर्व रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर में राखियों की दुकानें सज गई हैं। वहीं खरीदारी भी शुरू हो गई है। विभिन्न प्रकार की राखियां बाजार में बिक्री के लिए सजाई गई हैं। इस बार पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। रक्षाबंधन का त्यौहार 11 अगस्त को है । दुकानों पर इस बार बच्चों के लिए एलईडी लाइट वाली राखी, सीटी बजाने वाली राखी, डोरेमोन, बेनटेन, छोटा भीम, हाथघड़ी वाली राखियां बिक्री के लिए लाई गई हैं। महिलाओं के लिए चूड़ा राखी, लहरिया, कंगन राखी, लटकन राखी विशेष आकर्षण है। साथ ही डायमंड राखी, जरी की राखी, ज्वैलरी कट राखी आदि भी बिक्री के लिए लाई गई हैं।