24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गमहीन माहौल में हुआ तीनों का अंतिम संस्कार, दर्दनाक सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत, दिल में घुस गई थी पसलियां

2 Real Brother's Last Rites Perform Together: यह सभी परिवार के सीसवाली भटेडी बालाजी पर सगाई की रस्म अदा करने के लिए गए थे। शाम को लौटते समय मऊ बालाजी के समीप हादसा घटित हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 6 Feb 2025, 10:34 AM IST

3 Died In Baran Road Accident: बारां के बमोरीकलां स्टेट हाइवे 19 बी पर मऊ के हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार शाम दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन व्यक्ति की मौत के बाद बुधवार सुबह यहां मुक्तिधाम पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना में दो सगे भाईयों की मौके पर तथा एक अन्य रिश्तेदार युवक की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई थी।

घटना में गंभीर घायल एक जने को जिला अस्पताल से कोटा रेफर कर दिया। एक घायल बालक के मामूली चोट होने पर उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी। इस हादसे के बाद कस्बे में मातम छाया हुआ है। जानकारी अनुसार यह सभी परिवार के सीसवाली भटेडी बालाजी पर सगाई की रस्म अदा करने के लिए गए थे। शाम को लौटते समय मऊ बालाजी के समीप हादसा घटित हो गया।

यह भी पढ़ें : Baran Accident: सगाई के दिन भीषण एक्सीडेंट में 3 की मौत, एक बच्चे समेत 2 गंभीर घायल, JCB से हटाई कारें

ये था मामले
बमोरीकलां रोड पर मऊ बालाजी धाम के निकट मंगलवार को दो कारों की आमने-सामने की भिडंत में एक ही परिवार के दो भाई समेत तीन लोगों की मौत के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों भाईयों के शव का पोस्टमार्टम मांगरोल व एक शव का पोस्टमार्टम बारां जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें : Kota News: ट्रेन से कटने पर लोको पायलट की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग, ID से हुई शिनाख्त

पुलिस ने बताया कि हादसे में देवलाल धाकड़ व उसके भाई बद्री लाल धाकड़ की मांगरोल तथा गंभीर घायल पराग धाकड़ की जिला अस्पताल में मृत्यु हुई थी। इसमें दो भाईयों देवलाल व बद्रीलाल धाकड़ की मांगरोल में तथा रिश्तेदार युवक पराग धाकड़ की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। शेष दो घायलों जीवनलाल धाकड़ व विष्णु को बारां से कोटा रेफर कर दिया गया था। चिकित्साधिकारी शकील अहमद ने बताया कि मागरोल में एक जने की तिल्ली फटने से व दूसरे के दिल में पसलियां घुसने से मौत हुई है।