8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चमकाने के नाम दो लाख के कंगन ले उड़े

महिला को दिया झांसा, नजर बचाकर भाग निकले, सीसीटीवी फुटेज में नजर आए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 3 Feb 2021, 12:39 AM IST

चमकाने के नाम दो लाख के कंगन ले उड़े

चमकाने के नाम दो लाख के कंगन ले उड़े

छबड़ा. शास्त्री नगर में गहने और बर्तन चमकाने के नाम पर मंगलवार को घर में घुसे दो युवक महिला को चकमा देकर 2 लाख रुपए के सोने के कंगन ले उड़े। इनका वजन 50 ग्राम बताया जा रहा है।

read also : गोल्डी फायरिंग मामले में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार
कस्बे के शास्त्री नगर में रहने वाले प्रेम रमानी ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे दो युवक घर के गेट पर पहुंचे। उन्होंने उनकी मां ज्योति रमानी से तांबे की मूर्ति व बर्तन, गहने चमकाने का पाउडर देने की बात कही। उन्होंने फ्री में पाउडर भी दिया। इसके बाद उन्होंने उनकी मां को उनके हाथ में पहने हुए सोने के कंगन भी चमकाने की बात कह कर एक टिफिन में पाउडर और हल्दी डाल कंगन डलवा दिए। इसे 15 मिनट बाद खोलने की बात कहकर बातों में उलझा कर खिसक लिए। पीडि़ता ने टिफिन खोला तो उसमें कंगन नहीं थे। घटना के बाद पीडि़ता ज्योति रमानी घबरा गई। उसने परिजनों को बताया। परिजन छबड़ा थाने में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वही पीडि़त के पुत्र प्रेम रमानी ने बताया कि कस्बे के अस्पताल रोड स्थित प्रतीक धनोरिया, एवं चंदू जैन के घर पर भी यह लोग पहुंचे थे, लेकिन वहां इन्हें ठगी करने में सफलता नहीं मिली।
पीडि़त के घर शास्त्री नगर की ओर जाने के दौरान एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों आरोपियों को देखा गया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस तरह की वारदात मध्यप्रदेश में भी हुई है वहां से संबंधित थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।