पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस लाइन के एमटी (मोटर वाहन) शाखा के समीप बैरक परिसर में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इससे परिसर में धूल, मिट्टी, रेत, कंकरीट हो रही है। रेत और कंकरीट का गुबार समीप ही पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंचा तो मधुमक्खियां आक्रामक होकर जवानों पर टूट पड़ी।