6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस को गच्चा देकर अस्पताल के बाथरूम से भागा आरोपी

छबड़ा पुलिस ने चोरी के आरोप में किया था गिरफ्तार, नजर बचाकर खिड़की से भाग निकला

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Feb 08, 2021

पुलिस को गच्चा देकर अस्पताल के बाथरूम से भागा आरोपी

पुलिस को गच्चा देकर अस्पताल के बाथरूम से भागा आरोपी

बारां. यहां जिला चिकित्सालय में भर्ती एक बंदी रविवार देर रात बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दिनभर तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद छबड़ा पुलिस के चालानी गार्ड की ओर से सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे यहां शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी।

read also : कोटा के बदमाशों ने मुम्बई में हर्बल व्यवसायी को धमकी देकर 6.40 लाख की फिरौती वसूली

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छबड़ा पुलिस ने छबड़ा निवासी गोलू उर्फ साजिद (27) को एक साड़ी दुकान में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह वारदात 24 जनवरी की रात की गई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज चैक किए थे। जिसमें तीन जनों के दुकान से इन्वर्टर व बैटरी चुरा कर ले जाते दिखाई दिए थे। इनमें दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन गोलू उस समय पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। छबड़ा थाने के सीआई रामानंद यादव ने बताया कि गोलू को 29 जनवरी को गिरफतार किया था। उसे 30 जनवरी को नयालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। रविवार को अचानक उसकी तबीयत खराब होने पर तीन चालानी गार्ड उसे उपचार के लिए बारां लाए थे। रात डेढ़ बजे पुलिसकर्मियों को नींद आने पर गोलू कैदी वार्ड के बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। तड़के उसकी निगरानी में तैनात पुलिस कर्मियों को उसके फरार होने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। बाद में अभियुक्त की तलाश शुरू की गई। सोमवार रात दस बजे तक उसका पता नहीं चलने पर बारां शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की गई। कोतवाली सूत्रों ने रात 11 बजे बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। फरार आरोपी का रंग सांवला, लंबाई करीब सवा 5 फीट, चौकड़ी की लाल कलर की शर्ट ब्राउन कलर का पजामा पहने हुए हैं। सर पर लंबे बाल हैं।