6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छबड़ा थर्मल में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, निर्वस्त्र किया, देखें वीडियो

शहर समेत जिले में दो युवकों से मारपीट व उन्हें निर्वस्त्र करने के वीडियो व फोटो वायरल हो रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Two youths brutally beaten up in Chhabra Thermal

बारां। शहर समेत जिले में दो युवकों से मारपीट व उन्हें निर्वस्त्र करने के वीडियो व फोटो वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो व फोटो छबड़ा थर्मल पावर प्लांट के हैं, जो शुक्रवार रात के हैं। मामला सार्वजनिक होने के बाद शनिवार को पुलिस हरकत में आई तथा पीडि़त युवकों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

छबड़ा के विधायक प्रतापसिंह सिंघवी का आरोप है कि थर्मल के सुरक्षा गार्ड ने इन युवकों की बेहरमी से पिटाई के बाद इन्हें निर्वस्त्र किया। उन्होंने थर्मल प्रशासन व पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप भी लगाया है।

विधायक सिंघवी ने दो युवकों के वीडियो व फोटो जारी करते हुए जानकारी दी कि थर्मल पावर प्लांट प्रशासन ने शुक्रवार रात को सुरक्षा कर्मियों से पहले तो सेवनखेड़ी गांव निवासी जयनारायण लोधा व हनुमतखेड़ा निवासी गिरिराज लोधा की निजी सुरक्षा गाड्र्स से डंडों से बेरहमी से पिटाई कराई। बाद में दोनों युवकों को निर्वस्त्र करा दिया। यह वारदात मानवता को शर्मसार करने वाली है। अब इस मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में सरकार को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए थर्मल के दोषी अधिकारियों व सुरक्षा गाड्र्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहिए।

पीडि़त युवकों की बापचा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो व फोटो की भी जांच कराई जाएगी। मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विजय स्वर्णकार, एएसपी बारां