18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौओं पर ‘अज्ञात’ मुसीबत, 5 और मृत मिले

जयपुर और कोटा से पहुंचे अधिकारियों ने लिया जायजा
less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jan 04, 2021

कौओं पर 'अज्ञात' मुसीबत, 5 और मृत मिले

कौओं पर 'अज्ञात' मुसीबत, 5 और मृत मिले

बारां. जिले में कौओं की असमय मौत का सिलसिला जारी है। सोमवार को बारां शहर में 5 और कौओं की मौत हो गई। पशुपालन विभाग ने अब तक जिले में 89 कौओं व 2 चिडिय़ाओं की मौत की पुष्टि की है। वहीं पशुपालन विभाग वन विभाग के कर्मचारियों के साथ जिले में सर्च अभियान में जुटा हुआ है। दूसरी ओर जिले के गऊघाट क्षेत्र के विजयपुर गांव में भी आधा दर्जन कौओं की मौत की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि पशुपालन विभाग के अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे।

read also : मौसम विभाग ने राजस्थान के इस अंचल को यलो जोन में लिया, चेतावनी जारी
जिले में बड़ी संख्या में कौओं की मौत की जानकारी सामने आने के बाद पशुपालन विभाग के आला अधिकारी सतर्क हो गए। सोमवार को जयपुर स्थित पशुपालन विभाग की राज्य स्तरीय प्रयोगशाला के वैज्ञानिक डॉ. लेनिन भट्ट व कोटा से विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अशोक शर्मा बारां पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ माथना गांव का दौरा किया। इस गांव में 66 कौओं की मौत हुई थी। बाद उन्होंने बारां पहुंच अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहम्मद अबुबक्र से विस्तार से चर्चा की। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. हरिबल्लभ मीणा ने बताया कि अभी भोपाल की प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट नहीं मिली। इससे कौओं की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।