
बारां में सर्दी का फिर पलटवार, पारा लुढ़क कर 5 पर पहुंचा
बारां. शहर समेत जिले में फिर से शीत लहर लौट आई। बुधवार की तुलना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़क पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे सर्दी का असर खासा बढ़ गया। दोपहर में धूप में भी राहत नहीं मिली। लोग दिनभर धूजते रहे, तो रात को जल्द ही बिस्तरों में दुबक गए। देश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी का असर पर मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड सर्दी के रूप में समाने आ रहा है। दो दिन पूर्व तक लोगों को सर्दी से हल्की राहत महसूस होने लगी थी। लेकिन बुधवार को सर्दी फिर से पूरे शबाब पर आ गई तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा था। लेकिन गुरुवार को इसमें दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने से यह 5 डिग्री सेल्सियस रह गया। ऐसे में कड़ाके की सर्दी से सामान्य जन-जीवन खासा प्रभावित रहा। सुबह बाजारों में चहल-पहल देर से शुरू हुई तो रात का भी जल्दी ही सन्नाटा पसर गया।
बचाव के किए जतन
जनवरी माह के अन्तिम दिनों में सर्दी का असर बढऩे से लोग बचाव के पूरे बंदोबस्त करने के बाद ही घरों से निकल रहे हैं। दिनभर गर्म लबादों (वस्त्रों) के साथ अलाव जलाकर सर्दी से बचने के जतन करते दिखते हैं। अभी शादी, समारोह नहीं होने से वैसे भी बाजारों में खरीदारों की भीड़ कम पहुंच रही है।
3-चार दिन राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है। ऐसे मेें लोगों को सर्दी से बचाव के लिए पूरी ऐहतियात बरतना होगा। दूसरी ओर कृषि अधिकारियों का कहना है कि सर्दी का यह दौर सभी फसलों के लिए मुफीद है। हालांकि इन दिनों सरसों की फसल में पकाव शुरू हो गया है।
Published on:
28 Jan 2021 11:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
