जांच यहां, दवा कहां
सरकार की ओर से जिले में एचआईवी जांच के लिए तो सुविधा दी जा रही है, लेकिन पॉजिटिव मिलने के बाद मरीजों के लिए दवाइयों का यहां प्रबंध नहीं है। जिले में सभी सीएचसी, पीएचसी व उपजिला अस्पतालों में सुविधा आधारित जांच परामर्श केन्द्र (एफआईसीटीसी) पर मरीजों की स्क्रनिंग की सुविधा है। यहां स्क्रिीनिंग में प्रारम्भिक तौर पर चिन्हित होने के बाद मरीज को जिला अस्पताल के लिए रैफर किया जाता है।