6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां में दिनदहाड़े किशोर पर बरसाई गोलियां, मौके पर टूटा दम

शहर की कृषि उपज मंडी के सामने शनिवार को दिनदहाड़े एक किशोर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस वारदात के शहर में सनसनी फैल गई।

2 min read
Google source verification
Youth shot dead in baran

बारां। शहर की कृषि उपज मंडी के सामने शनिवार को दिनदहाड़े एक किशोर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस वारदात के शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल समेत कई अधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। मृतक का शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। मंडी परिसर व मोर्चरी कक्ष के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वारदात से आक्रोशित पीडि़त पक्ष के लोगों ने जिला चिकित्सालय के बाहर कई सब्जी के ठेलों व गुमटियों को पलटने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक बंसल ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने मंडी के सामने दिन में करीब साढ़े चार बजे शहर की श्रमिक कॉलोनी निवासी आजाद (16) पर अचानक गोलियां बरसा दी। उसे तीन-चार गोली लगी तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की गहनता पड़ताल शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं, इनकी पुष्टि की जा रही है। दूसरी ओर वारदात के बाद मंडी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना थोड़ी ही देर बाद लोगों को मिली तो दर्जनों की संख्या में लोग मौक पर पहुंच गए। बाद में उन्होंने ठेलों व गुमटियों को निशाना बनाना शुरू किया तो क्षेत्र के व्यापारियों ने विरोध करते हुए उन्हें रोक दिया। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाल हालात काबू में किए। दूसरी ओर यह जानकारी भी सामने आई है कि पुलिस ने एक संदिग्ध को राउंडअप कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
इस दौरान मौके पर पहुंचे कई युवकों ने वारदात पर खासा आक्रोश जताया। एक युवक का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगात उनकी पीछा किया जा रहा था। शुक्रवार को भी उन पर सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के निकट आधा दर्जन युवकों ने पीछा कर हमला करने का प्रयास किया था। तब उन्होंने एक मकान में घुसकर जान बचाई थी। इस बारे में वे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सदर थाना में पहुंचे थे। जहां से उन्हें बेरंग लौटा दिया। शनिवार सुबह भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हमलावार मंडी परिसर के बाहर एक कार से पहुंचे थे, जिन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इससे आजाद की मौके पर ही मौत हो गई।