25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पॉश कॉलोनी के मकान में हो रहा था ऐसा काम, जब आईपीएस ने मारा छापा तो शहर भर में मच गया हड़कंप

पुलिस की पकड़ में आए सभी बड़े घरों के है। इनमे से कोई सर्राफ का बेटा है तो कोई बड़े व्यापारी का।

2 min read
Google source verification
15 gamblers caught by IPS officer in bareilly

पॉश कॉलोनी के मकान में हो रहा था ऐसा काम, जब आईपीएस ने मारा छापा तो शहर भर में मच गया हड़कंप

बरेली। अफसरों की लाख कोशिशों के बाद जुए और सट्टे का कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका खुलासा बीती रात हुआ जब आईपीएस अफसर एएसपी अशोक कुमार मीणा ने प्रेमनगर की पॉश कॉलोनी के एक मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शहर के 15 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने मौके से चार लाख रूपये नगद भी बरामद किए है। पुलिस की पकड़ में आए सभी बड़े घरों के है। इनमे से कोई सर्राफ का बेटा है तो कोई बड़े व्यापारी का। आईपीएस अफसर की इस कार्रवाई से शहर भर में हड़कंप मच गया और गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा कराने के लिए अफसरों के पास फोन घनघनाने लगे लेकिन किसी की भी बात नहीं सुनी गई और सभी को प्रेमनगर थाने की हवालात में बंद कर दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर मारा छापा

पिछले काफी समय से प्रेमनगर की जगदीश कॉलोनी में मुकुल नाम के युवक के घर नाल लेकर जुआ खेलने की शिकायत आ रही थी। वहां बड़े पैमाने पर शहर के रईस जादे जुआ खेलने आते थे। देर रात एएसपी अशोक कुमार मीणा को पता चला तो उन्होंने प्रेमनगर और इज्जतनगर पुलिस के साथ मकान पर छापेमारी कर दी। पुलिस की छापेमारी से मौके पर भगदड़ मच गई और जुआ खेल रहे लोग इधर उधर छिपने लगे। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे 15 लोगों को पकड़ कर उनके पास से करीब चार लाख रुपए बरामद किए है।

मौके से ये पकड़े गए

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से प्रेमनगर के ऋषभ, पवन मल्होत्रा निवासी सिविल लाइन्स थाना कोतवाली, मनोज कुमार निवासी जनकपुरी प्रेमनगर , लवलेश कुमार निवासी बांसमंडी थाना कोतवाली, प्रवीण प्रभातनगर थाना प्रेमनगर , चेतन मल्होत्रा निवासी बानखाना थाना प्रेमनगर , संतोष कुमार रामपुर गार्डन थाना कोतवाली , सचिन अग्रवाल निवासी आलमगिरीगंज थाना कोतवाली , अजय अग्रवाल निवासी कालीबाड़ी बारादरी , अनूप सक्सेना निवासी राजेन्द्रनगर , टिंकू अरोड़ा निवासी सिटी हार्ट कालोनी बारादरी , अंकुर खंडेलवाल निवासी माधोबाड़ी बारादरी, पंकज अग्रवाल सिकलापुर कोतवाली , अंकित अरोड़ा राजेन्द्रनगर प्रेमनगर तथा हिमांशु निवासी सिद्धार्थ कुंज वीर सावरकर नगर थाना इज्जतनगर को पकड़ा गया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग