2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध संबंध बनाने से मना करने पर दम्पति पर तेज़ाब से हमला

तेज़ाब के हमले में दम्पति बुरी तरह से झुलस गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 8 Oct 2018, 10:43 AM IST

acid attack

अवैध संबंध बनाने से मना करने पर दम्पत्ति पर तेज़ाब से हमला

बरेली। अवैध संबंध बनाने से मना करने पर सिरफिरे आशिक ने महिला और उसके पति पर तेज़ाब से हमला कर दिया। तेज़ाब के हमले में दम्पति बुरी तरह से झुलस गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाइवे पर हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद हड़कंप मच गया और एसएसपी मुनिराज भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया है। वही महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

मौलाना तौक़ीर रज़ा का विवादित बयान- अगर हमारे दिल में नफरत होती तो न हिन्दू बचता और न ही मंदिर

हाइवे पर फेंका तेज़ाब

रिठौरा का रहने वाला एक युवक टेम्पो चालक है और वो इज्जतनगर थाना क्षेत्र के तुलाशेरपुर में बीडीए कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता है। पास के ही एक मकान में एक अन्य टेम्पो ड्राइवर कुलदीप रहता है। युवक ने बताया कि तीन साल पहले उसने कुलदीप से चार हजार रूपये उधार लिए थे लेकिन तंगहाली के कारण वो रूपये वापस नहीं कर पाया। इसका फायदा उठा कर कुलदीप उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। कई बार समझाने के बाद भी वो नहीं माना। रविवार रात युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से वापस घर जा रहा था तो रास्ते में पीलीभीत हाइवे पर बजरंग ढाबे के पास कुलदीप ने उसकी बाइक में डंडा मारकर गिरा दिया और दोनों के ऊपर तेज़ाब से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें

बरेली लोकसभा- इस सीट पर नहीं खुला सपा-बसपा का खाता

युवती की हालत गंभीर

तेज़ाब के इस हमले में दम्पति बुरी तरह से झुलस गए आस पास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की एक आँख की रोशनी चली गई है जबकि मेडिकल कॉलेज में भर्ती उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वही घटना की जानकारी होने पर एसएसपी मुनिराज, सीओ तृतीय अशोक मीणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया है।

ये भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी मनाएगी सरदार वल्ल्भभाई पटेल की जयंती