लखनऊ. बरेली के कोविड-19 (Covid 19) अस्पताल के एक वॉर्ड में झरने की तरह गिरते पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) से लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सरकार के दावों पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि मरीज परेशान हैं, स्वास्थ्य कर्मी परेशान हैं लेकिन सरकार के मुखिया "सदी का सबसे कमजोर वायरस" जैसे बचकाना बयान देकर जवाबदेही से मुंह फेरे हुए हैं। बरेली कोविड अस्पताल का हाल देखिए। कोविड वार्ड में झरना फूट पड़ा है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा "ये है उप्र में क्वारेंटाइन सेंटर का हाल, पानी नहीं पर झरना बह रहा लगातार।"