विशेष कुमार ने बताया कि श्री श्री रविशंकर की प्रेरणा से पूरे भारत में एंजाइम्स को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एंजाइम एक ऐसी चीज है जिसको व्यक्ति अपने घर के किचन से निकलने वाले सब्जियों के छिलके से घर पर ही तैयार कर सकता है। एंजाइम के माध्यम से ही तमाम नदियों को तालाबों के जल को स्वच्छ किया जा रहा है। इसके जबरदस्त फायदे है जहां भी गंदगी हो एंजाइम का प्रयोग करें वहां से सारे कीटाणु खत्म हो जाएंगे।
आर्ट ऑफ लिविंग के स्वच्छता अभियान में सीनियर टीचर पार्थो कुनार,नीता मूना,श्वेता कुमार,नवनीत सिंह,सौरभ वैश्य,विशेष कुमार, सुनीत मोना,रमेश गुप्ता,जगदीश वर्मा,संदीप, अंकित,श्रेया,अग्रिम,मोहित,समेत भारी संख्या में लोगों ने मिलकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया।