28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का झांसा देकर महिला को लाए, किया रेप का प्रयास ,विरोध में कर दी हत्या

महिला को शादी का झंसा देकर पीलीभीत से बरेली लाया गया था लेकिन उससे दुष्कर्म का प्रयास हुआ जब महिला ने इसका विरोध किया तो महिला की हत्या कर दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 10 Aug 2018, 10:03 AM IST

murder

शादी का झांसा देकर महिला को लाए, किया रेप का प्रयास ,विरोध में कर दी हत्या

बरेली। भोजीपुरा में हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में ग्राम विकास सचिव और उसके नौकर को गिरफ्तार किया है। जबकि इस घटना का मास्टर माइंड ग्राम प्रधान अभी भी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। महिला को शादी का झंसा देकर पीलीभीत से बरेली लाया गया था लेकिन उससे दुष्कर्म का प्रयास हुआ जब महिला ने इसका विरोध किया तो महिला की हत्या कर दी गई। इस खुलासे की ख़ास बात यह रही कि घटना के खुलासे के बाद मृतक महिला की शिनाख्त हुई।

एसपी ग्रामीण ने किया खुलासा

हत्या का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि बीती 2 अगस्त को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में अज्ञात महिला की हत्या कर शव को फेंका गया था । पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मुखबिर के जरिये पुलिस को जानकारी मिली कि पीलीभीत से एक महिला को गाड़ी के जरिये लाया गया था और बाद में उसकी हत्या कर शव जंगल मे फेंक दिया । पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत सचिव सचिन और उसके नौकर अभिषेक को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो महिला की हत्या के राज़ से पर्दा उठ गया ।

शादी का झंसा देकर लाए महिला को

दोनो आरोपियो ने पुलिस को बताया कि तीनों लोग मिलकर एक महिला को पीलीभीत से लाये थे । महिला को यह बताया गया था कि उसकी शादी ग्राम प्रधान सचिव के नौकर से कर दी जाएगी , लेकीन उससे पहले ग्राम प्रधान सहित इन तीनों की नीयत बदल गयी और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन महिला के विरोध करने पर उस महिला की गला दबाकर हत्या कर दी । हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने महिला के शव को जंगल में फेंक दिया । अब पुलिस ने तीनों आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ग्राम प्रधान शेरगढ़ वीरेंद्र अभी भी फरार है ।

महिला की हुई शिनाख्त

पुलिस ने इस मामले में देर रात महिला की शिनाख्त भी कर ली महिला पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली थी। महिला का पति से अलगाव हो गया था इस लिए महिला अकेली रहती थी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग