बूथ कमेटियों के गठन के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जिले के नेताओं को पत्र लिखा है जिसमे कहा गया है कि जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी 30 सितंबर तक बूथ कमेटियों का गठन कर लें और पांच अक्टूबर तक कमेटियों की प्रति प्रदेश कार्यालय में जमा करा दें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए है कि विधानसभा के सभी बूथों को 20 से 25 सेक्टर में बाँट कर उनके बूथ प्रभारियों की सूची बनाई जाए। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि बरेली की सभी नौ विधानसभा की बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है और उसे प्रदेश कार्यालय में जमा करा दिया गया है।