बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में छेड़छाड़ की घटनांए रुकने का नाम नहीं ले रहीं है कैम्प्स में हो रही अश्लील हरकतों को लेकर यूनिवर्सिटी आए दिन चर्चा में रहती है। ताजे मामले ने तो यूनिवर्सिटी प्रशासन के होश उड़ा दिए है। इस बार बीटेक की छात्रा का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। छात्रा के साथियों ने ही उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर उसे वाट्सअप ग्रुप में भेज दिया। मामला संज्ञान में आते ही कुलपति ने तीन छात्रों को निलंबित कर दिया और ग्रुप में शामिल सभी छात्रों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए है। इन छात्रों के कैम्प्स में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इस पूरे मामले की जांच के लिए कुलपति ने कमेटी का गठन कर दिया है।