13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपचुनाव में भाजपा की हार पर साध्वी प्राची का बड़ा बयान

भाजपा के विकास के एजेंडे पर उठाया सवाल। बोली विकास के नाम पर लड़कर देख तो लिया उपचुनावों का हश्र।

1 minute read
Google source verification
sadhvi prachi

sadhvi prachi

हाथरस। विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने भाजपा की नूरपुर और कैराना हार के बाद भाजपा पर ही निशाना साध दिया हैै । साध्वी प्राची ने कहा कि विकास के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने गोरखपुर, फूलपुर और कैराना में अपना अन्जाम देख लिया है कि क्या हश्र हुआ है । उन्होंने कहा कि पार्टी को विवेचना और आत्म चिंतन करने की जरूरत है । साध्वी प्राची हाथरस में हिन्दूवादी बजरंग दल नेता शिवम वशिष्ट के घर शोेक व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना देने आई थीं ।

बजरंग दल ने किया विरोध
विश्व हिन्दू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची जब मृतक बजरंग दल के नेता शिवम वशिष्ट के घर पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंची तो यहां साध्वी प्राची को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा । साध्वी प्राची के साथ आये कार्यकर्ताओं के साथ भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की और गाली गलौज की । साध्वी प्राची ने विरोध करने वालों लोगों पर मीडिया के सामने नाम चमकाने का आरोप लगाया ।

यह था मामला
हाथरस जिले के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर निवासी शिवम वशिष्ट का 2 मई को हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा के साथ लखनऊ से हाथरस लौटते समय फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर एक्सीडेंट हो गया था । इसमे हाथरस के शिवम वशिष्ट की मौके पर ही मौत हो गयी थी । इस मौके पर परिजनों के साथ शोक मे शामिल होने आयीं साध्वी प्राची पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हमला बोला । वहीं साध्वी ने मीडिया से बातचीत करते हुए उपचुनाव में हार के सवाल के दौरान भाजपा के विकास के एजेंडे पर निशाना साधा और इस पर मंथन करने की सलाह दी।

Must read - भीषण गर्मी का ऐसा हाल, तड़प कर मर गया राष्ट्रीय पक्षी

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग