
बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित की गई जिले की कार्यकारिणी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। नई कार्यकारिणी में भाजपा नेता महेश साहू को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। महेश साहू मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के मिलेनियम वोटर अभियान के बिथरी चैनपुर विधानसभा के प्रभारी हैंं। उनका नाम लिस्ट में 42वे नंबर है। सूची में उनके नाम के आगे उनका मोबाइल नंबर भी दिया गया है। ये कार्यकारिणी सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जारी की है।
मेरा सपा से कोई नाता नहीं
सपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी में महेश साहू का नाम 42वे नंबर पर है। विशारतगंज के रहने वाले महेश साहू के नाम के आगे उनका मोबाइल नंबर भी दिया गया है। इस मोबाइल नंबर पर जब पत्रिका ने बात की तो महेश साहू ने बताया कि वो विधानसभा चुनाव के पहले ही सपा छोड़ चुके हैं और उनका अब सपा से कोई नाता नहीं है। मौजूदा समय में वो भाजपा में हैं और वो मिलेनियम वोटर अभियान के विधानसभा प्रभारी हैं। उनका नाम सपा की कार्यकारिणी में कैसे आया उन्हें नहीं मालूम। वहीं इस मामले में जब पत्रिका ने जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव से बात करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।
ये है नई कार्यकारिणी
समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी में सुभलेश यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिले की नई टीम में प्रमोद बिष्ट को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही तीन नेताओं अगम मौर्य, शमीम खान सुल्तानी और तेजप्रताप गंगवार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। गुरुप्रसाद काले को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। नई कार्यकारिणी में 10 नेताओं सत्येंद्र यादव , शिवचरण कश्यप , नूतन शर्मा , चंद्रपाल सिंह , आरिफ, अमरजीत गुर्जर , विजेंद्र सिंह यादव , मोहनलाल प्रजापति , विशाल सागर और फरीदा सुल्ताना को जिला सचिव बनाया गया है इसके साथ ही 26 कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए हैं।
Published on:
04 May 2018 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
