3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के मंत्री और सांसदों ने किया उपवास

कांग्रेस द्वारा संसद न चलने देने को लेकर भाजपा के केंद्रीय मंत्री, सांसदों व कार्यकर्ताओं ने देशभर में उपवास किया।

2 min read
Google source verification
fast

fast

बरेली। विपक्ष के खिलाफ भाजपा के सांसद ने गुरुवार को उपवास रखा। केंद्र के आह्वान पर बरेली में केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्री संतोष गंगवार और आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी नीतियों के विरुद्ध लोकतंत्र बचाओ उपवास किया। दोनों सांसद समेत सभी कार्यकर्ता चौकी चौराहा पर गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास पर बैठे। इन दोनों नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के क्षेत्रीय विधायक भी अनशन में शामिल हुए।

कांग्रेस के खिलाफ उपवास
कांग्रेस द्वारा संसद न चलने देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने देश भर में उपवास किया। इसी कड़ी में बरेली में भी गांधी प्रतिमा पर सांसद और केंद्रीय मंत्री सहित भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपवास कर लोकतंत्र बचाओ उपवास में हिस्सा लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा सत्र के दौरान संसद न चलने का जो काम किया है, उससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश भर में उपवास कर जनता के समक्ष कांग्रेस की पोल खोलना चाहती है ताकि जनता आकलन करे।

Must Read - ताजमहल में ये चीज देखने का अवसर साल में सिर्फ तीन दिन, आज से देखिए फ्री में

कांग्रेस नही चलने दी संसद
वहीं आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस देश में लोकतंत्र को बहाल नहीं रखना चाहती है, इसलिए बार बार आग्रह पर भी कांग्रेस ने संसद नहीं चलने दी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का ये उपवास शाम पांच बजे तक चलेगा। इस मौके पर मेयर उमेश गौतम, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, भोजीपुरा विधायक बहोरनलाल मौर्य, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, गुलशन आनन्द, राजकुमार गुप्ता, मनोज यादव, देवेंद्र जोशी समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे।

Read it - डॉ. आम्बेडकर की मूर्ति को लेकर एक और विवाद, जानिए अब क्या हुआ

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग