फिल्म की लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग बरेली के ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थानों पर पूरी हो चुकी है। इसमें झुमका चौराहा, रामगंगा क्षेत्र, द ग्रांड निर्वाणा होटल, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, और फ्यूचर यूनिवर्सिटी जैसे स्थानों को शामिल किया गया है। फिल्म के बाकी हिस्सों की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में की जाएगी।
फिल्म की कहानी बरेली की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें पांचाल नरेश की बेटी द्रौपदी के स्वयंवर की ऐतिहासिक घटना का जिक्र किया गया है। फिल्म में खुशाली कुमार मुख्य किरदार नव्या की भूमिका निभा रही हैं, जो एक अमीर परिवार की बेटी है और विदेश में पढ़ाई पूरी करने के बाद बरेली लौटती है। उसकी शादी की तैयारी कैसे स्वयंवर में बदल जाती है, यह फिल्म का मुख्य सस्पेंस है।