3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा नेता सुलतान बेग ने फेसबुक पर शेयर की ये फोटो, शेर लिख विरोधियों पर साधा निशाना

बसपा नेता एवं पूर्व विधायक सुलतान बेग ने विरोधियों पर निशाना साधकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 19 Feb 2018, 2:36 PM IST

सुलतान बेग

बरेली। जिले के कद्दावर मुस्लिम नेताओं में शामिल सुलतान बेग की सपा में वापसी की अटकलों के बीच बरेली में समाजवादी पार्टी की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव जहां सुलतान बेग की वापसी की पैरवी कर रहे हैं, वहीं भोजीपुरा के पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम सुलतान बेग का पार्टी में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सुलतान बेग का पुराना इतिहास रख पार्टी में सुलतान बेग के आने का विरोध किया है। जिसके कारण सुलतान बेग की सपा में वापसी का रास्ता मुश्किल हो गया है। इन सबके बीच सुलतान बेग ने भी फेसबुक पर शेर पोस्ट कर अपने विरोधियों पर निशाना साधा है।

क्या लिखा है सुलतान बेग ने
बसपा नेता और पूर्व विधायक सुलतान बेग ने 18 फरवरी को रात 11:59 बजे अपने फेसबुक वॉल पर शेर पोस्ट कर विरोधियों पर निशाना साधा है। सुलतान बेग ने लिखा है कि 'मुखालिफत से मेरी शख्सियत संवरती है, मैं दुश्मनों का बड़ा एहतराम करता हूं। इस शेर के माध्यम से सुलतान बेग ने विरोधियों पर निशाना साधकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। सुलतान बेग की इस पोस्ट को 200 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं कई लोगों ने उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

अखिलेश के साथ की फोटो शेयर की
सुलतान बेग ने फेसबुक पर अपना प्रोफ़ाइल फोटो भी बदल दिया है। अब सुलतान बेग ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अपनी तस्वीर फेसबुक पर लगाई है। जिसमें अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद कैप्शन लिखा है।

पुराने वीडियो भेजे गए
पूर्व विधायक सुलतान बेग का पार्टी में विरोध कर रहे सपा नेताओं ने सुलतान बेग और उनके भाई सुलेमान बेग के पुराने वीडियो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे हैं। इनमें से एक वीडियो उस समय का है जब सुलतान बेग के गोदाम से चोरी के ट्रक बरामद हुए थे। साथ ही सुलेमान बेग का दूसरी पत्नी का वीडियो है, जिसमें उसने सुलेमान बेग़ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

बुधवार को आएंगे सुलतान बेग
सुलतान बेग की अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद जिले में राजनैतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा कि सुलतान बेग बुधवार को लखनऊ से ट्रेन द्वारा बरेली आएंगे। जहां पर जंक्शन पर उनका स्वागत किया जाएगा। वो जंक्शन से सपा के कार्यालय भी जाएंगे।

तीन बार रह चुके विधायक
सुल्तान बेग पहले सपा में थे और उन्होंने कावर विधानसभा से 2002 और 2007 के चुनाव में चुनाव में जीत हासिल की। इसके बाद उनपर बसपा सरकार में मुकदमा दर्ज हो गया। जिसके बाद वो सपा छोड़ बसपा में शामिल हो गए और कावर विधानसभा के विलय के बाद बनी नयी विधानसभा मीरगंज पर बसपा के बैनर तले एक बार फिर सुलतान बेग ने फतह हासिल की। पिछले चुनाव में सुल्तान बेग ने भाजपा के डॉक्टर डी सी वर्मा को आठ हजार वोटों से हराकर यह सीट अपने नाम की थी। इस बार के चुनाव में सुलतान बेग बसपा के टिकट पर मीरगंज से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।