11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली में एक समुदाय के दो पक्षों के बीच जोरदार भिड़ंत, तीन हिरासत में 

उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच आपस में विवाद हो गया है। दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 29 Mar 2025, 4:59 PM IST

bareilly news

पथराव की घटना भी इस दौरान सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

इस घटना पर बरेली फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि 28 मार्च को थाना भुता क्षेत्र में एक समुदाय के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट की घटना संज्ञान में आई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कुछ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामनवमी मेले की तैयारियां जोरों पर, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रेला, होटल-धर्मशाला फुल

मुकदमा दर्ज, तीन पुलिस हिरासत में 

उन्होंने बताया कि घटना से जुड़ी तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। नामजदों में तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है। वहीं, पुलिस अन्य वैधानिक कार्रवाई कर रही है। घटना को लेकर रहीस अहमद ने एक तहरीर दी है। इसके मुताबिक, घटना वाले दिन दो लोगों को अभद्र भाषा का उपयोग करने से रोका। इसी बात को लेकर फरमूद अहमद, जहरु‌द्दीन, हसनैन और नदीम अहमद उनके घर आकर अभद्रता करने लगे। ऐसे करने से रोकने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

दूसरी तरफ पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।