1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bareilly: महिला सिपाही के प्रेम में आशिक बना कांस्टेबल, थाने में की फायरिंग, जानें पूरा मामला

महिला सिपाही के प्यार में एक सिपाही ऐसा दीवाना हुआ कि अपनी इसी दीवानगी में उसने बहेड़ी पुलिस थाने में ही बवाल मचा दिया। सिपाही ने दरोगा की पिस्टल ली और थाने में फायरिंग करनी शुरू कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 7 Sep 2022, 10:52 AM IST

constable_opened_fire_in_police_station_in_love_with_the_female_constable_in_bareilly.jpg

बरेली में आशिकी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां महिला सिपाही के प्यार में एक सिपाही ऐसा दीवाना हुआ कि अपनी इसी दीवानगी में उसने बहेड़ी पुलिस थाने में ही बवाल मचा दिया। सिपाही ने दरोगा की पिस्टल ली और थाने में फायरिंग करनी शुरू कर दी। उधर इस घटना से थाने में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों को गोली नहीं लगी। वहीं दूसरी तरफ इंस्पेक्टर बहेड़ी ने पूरे मामले को दबा लिया जिससे किसी को कानोंकान भनक नहीं लगी। जबकि सिपाही छुट्टी लेकर फरार हो गया। लेकिन मामला जब एसएसपी के पांस पहुंचा तो उन्होंने इंस्पेक्टर बहेड़ी, इंस्पेक्टर क्राइम समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़े - बांके बिहारी मंदिर हादसाः DM और SSP के बयान दर्ज, आज शासन को सौंपी जा सकती है रिपोर्ट

दोनों सिपाहियों में हुई थी कहासुनी

मामला बरेली के बहेड़ी पुलिस चौकी का है। यहां थाने में तैनात एक सिपाही मुंशी मोनू का महिला सिपाही से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों की महोब्बत के चर्चे थाने में फैले हुए हैं। जबकि थाने में तैनात दूसरे सिपाही योगेश चहल को दोनों के प्रेम से नफरत है। दिन रविवार का था। सिपाही मोनू महिला सिपाही को लेने गया था। दोनों बाइक से घूम रहे थे। तभी सिपाही योगेश ने दोनों की वीडियो बना ली। जब जानकारी मोनू को हुई तो दोनों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गया। वहीं जब इसकी जानकारी इंस्पेक्टर बहेड़ी सत्येंद्र भड़ाना और क्राइम अनिल कुमार को हुई तो उन्होंने मामले को दबा लिया और उसे थाने में ही निपटा दिया।

यह भी पढ़े - राकेश टिकैत के खिलाफ किसानों ने ही खोला मोर्चा, CBI की मांग को लेकर PM को लिखा पत्र

फायरिंग से थाने में मच गया हड़कंप

बताया जाता है कि सोमवार रात को मोनू बहेड़ी थाने में ड्यूटी कर रहा था। उस समय महिला सिपाही से उसकी फोन पर बात चल रही थी। जिसको लेकर सिपाही योगेश आक्रोशित हो गया। गुस्से में मोनू ने थाने में ही बहेड़ी के दरोगा की पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली फर्श और दीवार पर लगी। वहीं दूसरी तरफ फायरिंग को लेकर थाने में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारियों को लगी। इसके बाद एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह को रात में ही जांच के लिए भेजा। जांच में मोनू-योगेश के बीच महिला सिपाही को लेकर झगड़े की बात सामने आई।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को संस्पेंड किया

बता दें कि मनोज योगेश का दोस्त है। इसको लेकर पूरी रिपोर्ट एसपी क्राइम ने एसएसपी को सौंप दी। जिस पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर बहेड़ी सत्येंद्र सिंह भड़ाना, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सिपाही योगेश, मोनू, सिपाही मनोज को सस्पेंड कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश