बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक पप्पू भरतौल पर सबसे ज्यादा मुकदमे दर्ज है। पप्पू भरतौल पर पहले से ही तीन मुकदमें दर्ज है जबकि दो मुकदमे अभी हाल में ही दर्ज किए गए है। पप्पू भरतौल पर धोखाधड़ी, लूट और बलवा कराने जैसे मामले दर्ज है। वही सिंचाई मंत्री धर्मपाल पर भी एक मुकदमा दर्ज है जोकि राजनीति से प्रेरित है। बरेली के दोनों सांसद संतोष गंगवार और आंवला से सांसद धर्मेंद्र कश्यप पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इसी तरह पड़ोसी जिले शाजहांपुर की सांसद कृष्णा राज और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव का भी कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।