बरेली। जिले में एक बार फिर जनप्रतिनिधियों और नौकरशाही के बीच घमासान शुरू हो गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई बार सत्ता पक्ष से जुड़े नेता और अफसर आमने सामने आ चुके है। इस समय मेयर उमेश गौतम और नगरायुक्त सैमुअल पॉल एन के बीच जंग छिड़ी हुई है और बरेली का नगर निगम राजनीति का अखाड़ा बन चुका है। नगर निगम के पार्षद और व्यापारी नेता पर भ्र्ष्टाचार का मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को नगर निगम के पार्षद धरने पर बैठ गए।