पिछले काफी सालों से आईएमए के भावी अध्यक्ष को आम सहमति बना कर चुन लिया जाता था लेकिन इस बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराना पड़ा। अध्यक्ष पद के लिए पांच चिकित्सकों ने पर्चा दाखिल किया था लेकिन बाद में तीन ने नाम वापस ले लिया और मैदान में डॉक्टर राजेश और डॉ0 राजीव बचे। इन दोनों ने ही अपने कदम पीछे खींचने से मना कर दिया जिसके कारण चुनाव कराना पड़ा। चुनाव में उम्मीद से ज्यादा 514 डॉक्टरों ने वोट डाले। जिसमे डॉ0 राजेश 258 वोट पाकर दो वोट से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ0 राघवेंद्र शर्मा, डॉ0 अनिता अजय, कोषाध्यक्ष डॉ0 हिमांशु अग्रवाल को चुना गया। चुनाव कमेटी में डॉ0 जीएस खंडूजा, डॉ0 रवीश अग्रवाल, डॉ0 रवि खन्ना, डॉ0 जेके भाटिया, डॉ0 अंशु अग्रवाल और डॉ0 प्रमेन्द्र महेश्वरी शामिल रहे।