बैठक में परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शौचालय निर्माण, ट्रक ड्राइवरों, क्लीनरों, मजदूरों हेतु सस्ते व सही भोजन हेतु निर्धारित स्थलों पर कैन्टीन-स्टालों की व्यवस्था पर वार्ता हुई। परसाखेड़ा में ही फायर स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर में फायर स्टेशन, शाहजहाँपुर के जमौर में फायर स्टेशन स्थापना की कार्यवाही तेजी से करने के निर्देश दिये गये। बन्द पड़े उद्योगों को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उद्योग के लिए क्रय करने पर उन्हें स्टाम्प छूट दोबारा में भी देय होगी।