2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही जगह पर देश-प्रदेश के प्रसिद्ध हस्तशिल्प- देखें वीडियो

मेले का आयोजन पांच नवम्बर तक किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 30 Oct 2018, 6:58 PM IST

expo

एक ही जगह पर देश-प्रदेश के प्रसिद्ध हस्तशिल्प- देखें वीडियो

बरेली। हस्तशिल्पियों को उनकी मेहनत का उचित फल दिलाने के लिए अर्बन हॉट में नेशनल हैंडीक्राफ्ट एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। मेले में देश भर से आए 100 से ज्यादा लोगों ने अपने अपने उत्पादों के स्टाल लगाए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई ओडीओपी योजना के तहत बरेली के जरी जरदोजी को चुना गया है। मेले में जरी के 12 स्टाल लगाए गए है।इन स्टालो पर जरी-जरदोजी जुड़े उत्पाद और परिधानों को सजाया गया है।वही मेले में देश -प्रदेश के हस्तशिल्पियों ने भी अपने अपने जिले के उत्पादों को भी प्रदर्शनी में लगाया है।

मेयर ने किया शुभारम्भ

इस मेले का शुभारंभ बरेली नगर निगम के मेयर उमेश गौतम ने किया।इस अवसर पर बरेली के महापौर उमेश गौतम ने कहा कि इस तरह के मेले में पूरे प्रदेश के उत्पादों को एक जगह पर सजाया गया है जिसे शहरवासी आसानी से देख और खरीद सकते है वही बरेली के स्मार्ट सिटी बन जाने पर जरी उधोग को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगो इसका फायदा मिलेगा।

पांच नवम्बर तक चलेगा मेला

मेले में लखनऊ के चिकन, कानपुर के लेदर, मुरादाबाद के पीतल, के साथ ही मिट्टी के बर्तन और खिलौने समेत तमाम उत्पादों के 100 से ज्यादा स्टाल लगाए गए है। मेला संयोजक आयशा ने बताया कि मेले में तमाम शहरों के उत्पादों के स्टाल लगाए गए है और शहर के लोगों को देश और प्रदेश के प्रमुख हस्तशिल्प को एक ही जगह पर देखने और खरीदने का मौका मिल रहा है। मेले का आयोजन पांच नवम्बर तक किया जाएगा।