
बरेली। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए 31 दिसम्बर आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। जिसके चलते ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक ग्रामीणों को जागरूक करके फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक कराया जा रहा है। कृषि विभाग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि रजिस्ट्री न कराए जाने पर किसानों को मिलने वाली अगली सम्मान निधि की किस्त से बंचित रह सकते है।
एक महीने के अभियान में सिर्फ पांच फीसदी किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है। जिले में 4.36,678 किसान हैं। इसमें सिर्फ 15256 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है। अगर किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे तो भविष्य में किसान सम्मान निधि समेत तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने में मुश्किल हो सकती है। यह जानकारी देकर कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए आधार फोटो और खतौनी की छाया प्रति मांगी जा रही है। लोग अपने फोन से भी रजिस्ट्री कर सकते हैं। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक upfr.agristack.gov.in करें। जिससे मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे भरेंगे तो फार्मर रजिस्ट्री नंबर मिल जाएगा। इसके अलावा किसान जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड, उससे लिंक मोबाइल नंबर एवं जमीन की खतौनी लेकर अपना फार्म रजिस्ट्री में दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी के अनुसार ब्लाकस्तर पर ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे कि उनको सरकारी योजनाओंके साथ ही सम्मान निधि से बंचित न रहना पड़े।
Updated on:
28 Dec 2024 05:32 pm
Published on:
28 Dec 2024 05:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
