बरेली। जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में फैले इस बुखार की रोकथाम के लिए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी बरेली का दौरा किया, प्रदेश के डीजी हेल्थ पदमाकर सिंह ने बरेली में कैम्प किया साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार की टीमें भी इलाज में जुटी हुई है बावजूद इसके मौतों आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जिले में बुखार से 11 और मरीजों की मौत हो गई। बरेली में मौत का आंकड़ा 125 से भी ज्यादा हो गया है। हालांकि स्वास्थ्य महकमे ने अभी तक सिर्फ 20 मौतों की ही पुष्टि की है। ग्रामीण इलाकों में फैली इस बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम कैम्प लगाकर लोगों को इलाज मुहैया करा रही है बावजूद इसके मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है।