9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीनी विवाद में देवर ने भाभी और भतीजे को गोली मारी

जमीनी विवाद में रिटायर्ड फौजी ने अपनी सगी भाभी और भतीजे को गोली मार दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 30 Oct 2017, 1:08 PM IST

Firing

बरेली। फरीदपुर में जमीनी विवाद में रिटायर्ड फौजी ने अपनी सगी भाभी और भतीजे को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : सोशल साइट पर सक्रिय इस चेहरे ने उड़ाई भाजपा से टिकट दावेदारों की नींद

फरीदपुर के गांव ढंढरउआ के प्रधान धर्मवीर सिंह राठौर नगर के कानूनगोयान मोहल्ले में रहते हैं। उनका अपने छोटे भाई रिटायर्ड फौजी नीलेन्द्र से गांव की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को धर्मवीर जब घर पर नहीं था तो नीलेन्द्र की पत्नी प्रीति धर्मवीर के घर में घुसी और अपनी जेठानी तारावती को पीटना शुरु कर दिया पीछे से नीलेन्द्र भी मौके पर आ गया और उसने अपनी भाभी तारावती को गोली मार दी जिससे वो गिरकर जमीन पर तड़पने लगी। फायर की आवाज सुनकर नीलेन्द्र का भतीजा बीटेक का छात्र ब्रह्मजीत मौके पर आया तो नीलेन्द्र ने उसे भी गोली मार दी। नीलेन्द्र ने अपनी भतीजी पारुल पर भी गोली चलाई लेकिन वो बच गयी और उसने भाग कर खुद की जान बचाई और शोर मचाया। शोरगुल होते ही पड़ोसी मौके पर पहुंच गए इस बीच नीलेन्द्र मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना धर्मवीर को मिली तो वो मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी और बेटे को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी।


आरोपी हिरासत में

गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। तारावती के सीने में जबकि ब्रह्मजीत के हाथ में गोली लगी है। फरीदपुर थाने के प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है जिस वजह से मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। आरोपी खुद ही थाने आ गया था।